1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में जिहाद के लिए जैश कराची में खुलेआम मांग रहा चंदा

भारत में जिहाद के लिए जैश कराची में खुलेआम मांग रहा चंदा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 05, 2016 04:09 pm IST,  Updated : Jul 05, 2016 04:10 pm IST

भारत में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान में जैश ए मोहम्मद फंड जुटाने की कोशिश कर रहा है। कराची की मस्जिदों के बाहर खड़े होकर लोगों से अपील की जा रही है कि वो जिहादियों की मदद के लिए दिल खोलकर चंदा दें।

jaish- India TV Hindi
jaish

नई दिल्ली: भारत में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान में जैश ए मोहम्मद फंड जुटाने की कोशिश कर रहा है। कराची की मस्जिदों के बाहर खड़े होकर लोगों से अपील की जा रही है कि वो जिहादियों की मदद के लिए दिल खोलकर चंदा दें।

एक वीडियो में जैश के कुछ आतंकी मस्जिद के बाहर लोगों से भारत में जिहाद के नाम पर चंदा मांगते दिखे। रमजान के दौरान जैश के इस कदम ने एक बार फिर पाकिस्तान के आतंकवाद को लेकर ढीले रवैए की पोल खोल दी है।

वीडियो पाकिस्तान के शहर कराची शहर की है, जहां मस्जिद के बाहर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी लोगों से रमजान के पवित्र महीने में चंदा देने को कह रहे हैं ताकि वो भारत और अफ्गानिस्तान में आतंकियों को भेजकर जिहाद कर सकें। “इंडियन एक्सप्रेस’ ने यह वीडियो फुटेज जारी की है, जिसमें फंड जुटाए जाने का दावा किया है। फुटेज पिछले शुक्रवार और शनिवार का है।

कराची के जैकब लाइंस इलाके में शुक्रवार को शूट किए गए वीडियो में जैश के आतंकी लोगों को रोक-रोककर कह रहे हैं कि इस्लाम के मुजाहिद्दीनों की मदद करें ताकि वो कश्मीर के लिए भारत में जिहाद कर सकें। इस वीडियो में सबसे खास बात ये है कि जब लोगों से चंदा एकत्र किया जा रहा था तो पास ही में पुलिस भी खड़ी थी। पुलिस वहां सिर्फ तमाशा देख रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत