1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड, एक जवान भी शहीद

मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड, एक जवान भी शहीद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 18, 2019 11:44 am IST,  Updated : Jun 18, 2019 11:44 am IST

आतंकवादियों ने सोमवार को पुलवामा जिले में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगे एक वाहन के जरिए सेना के एक पेट्रोल पंप को भी निशाना बनाया था। विस्फोट में नौ जवान और दो नागरिक घायल हो गए। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड, एक जवान भी शहीद- India TV Hindi
मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड, एक जवान भी शहीद

नई दिल्ली: पुलवामा में सोमवार को हुए हमले के मास्टरमाइंड को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। अनंतनाग में आज सुरक्षाबलों ने जैश कमांडर सज्जाद बट को मार गिराया। सज्जाद बट ने ही कल सेना की गाड़ी में IED प्लांट की थी। कल आतंकियों ने पुलवामा पार्ट-2 की साज़िश रची थी लेकिन ये साज़िश नाकाम हो गई। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हुआ है जबकि दो जवान घायल हुए हैं। 

Related Stories

ये एनकाउंटर अनंतनाग के बिजबेहरा के वाघोमा इलाके में हुआ है जहां आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। सुरक्षा बलों ने जब यहां सर्च ऑपरेशन चलाया तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सेना की जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकी ढेर हुए हैं।

गौरतलब है कि सोमवार को जिले में हुई एक अन्य मुठभेड़ में सेना के एक मेजर शहीद हो गये थे। दक्षिण कश्मीर जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने आज सुबह घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायीं। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उसने एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी है। गौरतलब है कि सोमवार को जिले के अचबल इलाके में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के एक मेजर शहीद हो गये थे और एक अन्य अधिकारी एवं दो सैनिक घायल हो गए थे। एक आतंकवादी भी मारा गया था। 

आतंकवादियों ने सोमवार को पुलवामा जिले में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगे एक वाहन के जरिए सेना के एक पेट्रोल पंप को भी निशाना बनाया था। विस्फोट में नौ जवान और दो नागरिक घायल हो गए। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह विस्फोट फरवरी में पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले की जगह से करीब से सीआफकस्फोट विस्फोट स्थल किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। इसमें 40 जवान मारे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत