1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा: जाटों का आंदोलन फिर शुरू, हिंसा की कोई ख़बर नहीं

हरियाणा: जाटों का आंदोलन फिर शुरू, हिंसा की कोई ख़बर नहीं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 05, 2016 08:46 pm IST,  Updated : Jun 05, 2016 08:49 pm IST

हरियाणा में जाट समुदाय के एक हिस्से ने नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर रविवार से अपना आंदोलन दोबारा शुरू किया। पुलिस ने बताया है कि हिंसा की अब तक कहीं से भी कोई खबर नहीं आई है और स्थिति नियंत्रण में है।

jat andolan- India TV Hindi
jat andolan

चंडीगढ़: हरियाणा में जाट समुदाय के एक हिस्से ने नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर रविवार से अपना आंदोलन दोबारा शुरू किया। पुलिस ने बताया है कि हिंसा की अब तक कहीं से भी कोई खबर नहीं आई है और स्थिति नियंत्रण में है। हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मोहम्मद अकील ने कहा, "कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है और राज्य के किसी भी कोने से हिंसा की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।"

उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ जिलों में आंदोलनकारियों ने ज्ञापन सौंपे हैं जबकि कुछ जिलों में धरने पर बैठे हैं। लेकिन, वे सड़क या रेल मार्ग से दूर हैं।

अधिकारी ने कहा कि राज्य पुलिस ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के लिए चंडीगढ़ में एक दंगा नियंत्रण कक्ष बनाया है।

उन्होंने कहा कि इस नियंत्रण कक्ष की प्रारंभिक भूमिका पूरे राज्य से सूचना एवं खुफिया जानकारी जुटाने की है। उसके बाद इन रिपोर्ट के विश्लेषण के आधार पर हम आगे की कार्रवाई तय करेंगे।

अगली स्लाइड पर और पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत