1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. टला बड़ा हादसा, गोवा एयरपोर्ट के रनवे पर फिसला जेट एयरवेज का विमान

टला बड़ा हादसा, गोवा एयरपोर्ट के रनवे पर फिसला जेट एयरवेज का विमान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 27, 2016 09:09 am IST,  Updated : Dec 27, 2016 09:09 am IST

नई दिल्ली: मंगलवार सुबह गोवा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां गोवा से मुंबई जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट टेक ऑफ करते वक्त अचानक बंद हो गई, जिसकी वजह से ये रनवे

Jet Airways- India TV Hindi
Jet Airways

नई दिल्ली: मंगलवार सुबह गोवा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां गोवा से मुंबई जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट टेक ऑफ करते वक्त अचानक बंद हो गई, जिसकी वजह से ये रनवे पर फिसल गई। फ्लाइट संख्या 9W 2374 सुबह 4.40 बजे टेक ऑफ होनी थी और उस वक्त विमान में 154 यात्री जबकि 7 क्रू मेंबर्स सवार थे।

एयरपोर्ट पर मौजूद नौसना के जवानों और अधिकारियों की मौजूदगी से हालात पर तुरंत काबू पा लिया गया। जेट एयरवज ने इस घटना को लेकर अफसोस जाहिर किया है और कहा है कि इस घटना से जुड़े और जानकारी बाद में दी जाएगी।

जेट एयरवेज ने एक बयान जारी कर कहा है कि सभी यात्री और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कुछ यात्रियों को विमान से निकालने के दौरान चोटें आई हैं। इस हादसे के बाद हंसा रनवे पर विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

फिलहाल हादसे के बाद गोवा का धाबोलिम एयरपोर्ट दोपहर साढ़े बारह बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है और पर तमाम फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत