1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: सिवान में वरिष्ठ पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या

बिहार: सिवान में वरिष्ठ पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 13, 2016 08:42 pm IST,  Updated : May 13, 2016 10:49 pm IST

पटना: बिहार में एक पत्रकार की हत्या हुई है। सिवान में एक सीनियर पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्रकार को सिवान के भीड़ भाड़ वाले बाजार में सरेआम गोली मारी गई जिसके

rajdev ranjan- India TV Hindi
rajdev ranjan

पटना: बिहार के सीवान में आज एक वरिष्ठ पत्रकार की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पत्रकार रंजन देव को सिवान के भीड़ भाड़ वाले बाजार में सरेआम गोली मारी गई जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सिवान के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ कुमार साह ने बताया कि हिंदी के जानेमाने दैनिक के सीवान जिला प्रमुख राजदेव रंजन की आज देर शाम उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई जब शाम करीब 7:45 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से सदर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले स्टेशन रोड स्थित फल बाजार के पास से गुजर रहे थे।

एसपी ने बताया कि 45 साल के रंजन ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि इस हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल सका है। रंजन इस इलाके के अपराधियों और दबंगों के खिलाफ काफी लंबे समय से लिख रहे थे।

इस हत्याकांड ने बिहार के पत्रकारों को आक्रोशित कर दिया और विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। सिवान में पत्रकार की हत्या पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वाराणसी घूम रहे हैं और उनके राज्य में चौथा स्तंभ खतरे में है। हुसैन ने कहा, ‘यह जंगलराज नहीं है। यह महाजंगलराज है। उनकी हत्या के बारे में सुनकर दुखी हूं, राजदेव एक निडर पत्रकार थे।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत