1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: मीरवाइज नजरबंद, यासीन मलिक को जेल भेजा

जम्मू-कश्मीर: मीरवाइज नजरबंद, यासीन मलिक को जेल भेजा

 Written By: IANS
 Published : Nov 10, 2016 11:31 pm IST,  Updated : Nov 10, 2016 11:31 pm IST

अलगाववादियों के शुक्रवार के विरोध प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए प्रशासन ने गुरुवार को हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद कर दिया और JKLFके नेता यासीन मलिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Mirwaiz farooq- India TV Hindi
Mirwaiz farooq

श्रीनगर: अलगाववादियों के शुक्रवार के विरोध प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए प्रशासन ने गुरुवार को हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद कर दिया और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के नेता यासीन मलिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मीरवाइज से जुड़े सूत्रों ने कहा कि उन्हें पुलिस ने बताया कि वह शहर के निजीन स्थित आवास के बाहर नहीं जा सकते क्योंकि वह नजरबंद हैं।

​(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

पुलिस टीम यासीन मलिक के मैसूमा स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मलिक के समर्थकों के एक गुट ने मलिक की गिरफ्तारी का प्रतिरोध करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। मलिक को श्रीनगर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। दो हफ्ते पहले मलिक को जेल से रिहा किया गया था क्योंकि उनकी बांह में एक फोड़ा हो गया था। 

अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी शहर के हैदरपुरा आवास में अभी नजरबंद हैं। प्रशासन ने पुराने श्रीनगर स्थित जामिया मस्जिद से एक विरोध रैली में भाग लेने से रोकने के लिए अलगाववादियों पर यह कार्रवाई की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत