1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बैग पर लिखा था 'बम', दिल्ली एयरपोर्ट पर रोकी गई कश्मीरी लड़कियां

बैग पर लिखा था 'बम', दिल्ली एयरपोर्ट पर रोकी गई कश्मीरी लड़कियां

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 18, 2016 11:34 am IST,  Updated : Jun 18, 2016 11:34 am IST

बांग्लादेश से डॉक्टरी की पढ़ाई करके भारत लौटी कश्मीरी लड़कियां शनिवार सुबह श्रीनगर के लिए रवाना हो गईं।

kashmiri- India TV Hindi
kashmiri

नई दिल्ली: बांग्लादेश से डॉक्टरी की पढ़ाई करके भारत लौटी कश्मीरी लड़कियां शनिवार सुबह श्रीनगर के लिए रवाना हो गईं। बैग पर बम लिखे होने के मामले में पुलिस से पूछताछ खत्म होने के बाद दोनों कश्मीरी लड़कियां जम्मू और कश्मीर हाउस में ठहरी हुई थीं।

दरअसल श्रीनगर के राजबाग की रहने वाली यह लड़की दोस्तों के साथ कोलकाता और नई दिल्‍ली के रास्‍ते ढाका से श्रीनगर जा रही थी। वह शुक्रवार सुबह 11 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरी थी। खबरों के मुताबिक इसी दौरान सीआईएसएफ के एक जवान की नजर उसके बैग पर लिखे मैसेज पर पड़ी जिसपर लिखा था  'इसमें बम हो सकता है'।

इसके बाद इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा अधिकारियों ने बांग्‍लादेश और श्रीनगर में लड़की का बैकग्राउंड चेक कराया और जब यह साफ हो गया कि किसी तरह की आशंका नहीं है तो उसे जाने दिया गया।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर के जरिए इस घटना को सामने लाया। उन्होंने ट्वीट कर इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से सहयोग करने को कहा। उन्होंने ट्वीट किया कि पीएमओ दिल्ली एयरपोर्ट पर दो कश्मीरी लड़कियों को हिरासत में लिए जाने के मसले को देखे।

उनके माता-पिता बहुत चिंतित हैं। उन्होंने आगे लिखा कि पीएमओ से इस मामले में किसी तरह की सहायता से लड़कियों के परिवार वालों को राहत मिलेगी। इसके बाद गृह मंत्रालय ने अब्दुल्ला के ट्वीट पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और उनसे लड़कियों के बारे में विस्तृत जानकारी देने को कहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत