नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में नोटबंदी के खिलाफ केजरीवाल सरकार ने प्रस्ताव पास कर दिया है। इस प्रस्ताव में नोटबंदी का फैसला वापस लेने की मांग की गई है। विधानसभा में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि अमीर पीएम के दोस्त हैं और गरीब दुश्मन।
(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
केजरीवाल ने कहा कि मोदी ने माल्या को 8 हजार करोड़ देकर भगा दिया। वहीं केजरीवाल ने पानामा पेपर्स लीक का भी जिक्र किया। केजरीवाल ने कहा कि नोटबंदी से सबसे ज्यादा परेशान देश की गरीब जनता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इस फैसले की वजह से शादियां टूट रही हैं।
अगली स्लाइड में पढ़िए... क्यों विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा से बाहर निकाला