1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केजरीवाल ने दलितों पर बढ़ते हमलों के मुद्दे पर राष्ट्रपति से की मुलाकात

केजरीवाल ने दलितों पर बढ़ते हमलों के मुद्दे पर राष्ट्रपति से की मुलाकात

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2016 07:04 am IST,  Updated : Jun 11, 2016 07:07 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और दलितों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों के मुद्दों पर उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और दलितों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों के मुद्दों पर उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि उपराज्यपाल नजीब जंग ने एक राशन दुकान मालिक की मदद की, जिसका लाइसेंस अनियमितताओं के लिए रद्द कर दिया गया था।

उत्तर दिल्ली नगर निगम के पार्षद राकेश कुमार के साथ मौजूद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के केंद्र की सत्ता में आने के बाद से दलितों और अल्पसंख्यकों पर हमले की घटनाओं में वृद्धि हुई है। कुमार की भाजपा के पार्षदों ने कथित तौर पर कल पिटाई की थी।

केजरीवाल ने कहा, ‘राकेश कुमार दलित परिवार से आते हैं। उनकी रामलीला मैदान में तीनों एमसीडी के संयुक्त सत्र के दौरान भाजपा पार्षदों ने बुरी तरह पिटाई की थी। यह शर्मनाक घटना है। हमने राष्ट्रपति से कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है दलितों और अल्पसंख्यकों पर हमले और अत्याचार की घटनाओं में दिन ब दिन वृद्धि हो रही है।’

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से कहा कि या तो इस तरह की घटनाएं वो (भाजपा) या राजनैतिक संरक्षण प्राप्त लोग कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत