1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में सामने आये Covid-19 संक्रमण के 5,281 नए मामले

केरल में सामने आये Covid-19 संक्रमण के 5,281 नए मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2021 09:33 pm IST,  Updated : Feb 11, 2021 09:33 pm IST

केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,281 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि हाल ही में राज्य में इस महामारी से 16 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,936 हो गई जबकि मामलों की कुल संख्या 9,88,655 पहुंच गई है। 

Kerala reports 5,281 new Covid-19 cases in past 24 hours- India TV Hindi
केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,281 नए मामले सामने आए। Image Source : PTI

तिरुवनंतपुरम: केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,281 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि हाल ही में राज्य में इस महामारी से 16 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,936 हो गई जबकि मामलों की कुल संख्या 9,88,655 पहुंच गई है। उन्होंने यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63,915 है। संक्रमण से 5,692 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 9.20 लाख पहुंच गई है। 

Related Stories

इस बीच भारत में 26 दिनों में 70 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए, इसके साथ ही भारत इतने कम दिनों में टीकाकरण के इस आँकड़े तक पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है, जबकि इस आँकड़े तक पहुंचने में अमेरिका को 27 दिन और ब्रिटेन को 48 दिन लग गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई है। 

मंत्रालय के अनुसार, 11 फरवरी को सुबह आठ बजे तक, देश भर में जारी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 70 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 70,17,114 लोगों को टीके लगाए गए हैं, जिनमें 57,05,228 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं और 13,11,886 अग्रिम मोर्चे के कर्मी शामिल हैं। अब तक कुल 1,43,056 सत्र आयोजित किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि 10 फरवरी को 8,308 सत्रों में 4,05,349 लाभार्थियों (94,890 स्वास्थ्य कर्मी और 3,10,459 अग्रिम मोर्चो के कर्मी) को टीके लगाए गए। 

बयान में कहा गया, “हर दिन टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।’’ मंत्रालय ने कहा, "तेरह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मचारियों के 65 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को टीका लग चुका है। बिहार में सबसे अधिक 79 प्रतिशत पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए हैं।" बयान में कहा गया कि अब तक सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 40 प्रतिशत से कम पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत