1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कैसे करें सूर्य नमस्‍कार, जानिए महत्व, फायदे और मंत्र

कैसे करें सूर्य नमस्‍कार, जानिए महत्व, फायदे और मंत्र

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 09, 2015 01:45 pm IST,  Updated : Jun 17, 2015 02:34 pm IST

नई दिल्ली: 21 जून को होने वाले "इंटरनेश्नल योगा डे" की चर्चा पूरे विश्व में है। भले ही, योगा डे पर सूर्य नमस्कार (योगासन) करने को लेकर भारत में बवाल मच रहा हो, राजनेताओं और

सूर्य नमस्कार के फायदे और महत्व हैं :

भले ही आप योगासन करते हो या नहीं पर अगर आपने सभी योगासनों में से सर्वश्रेष्‍ठ योगासन 'सूर्य नमस्कार' कर लिया तो समझिए मानव शरीर के सारे रोगों का निवारण हो जाएगा। सूर्य नमस्‍कार करने के अनगिनत फायदे हैं। आइये जानते हैं कि सूर्य नमस्‍कार करने से हमारे शरीर को क्या फायदा पहुंचता है:

- तनाव दूर होता है: सूर्य नमस्‍कार करते वक्‍त लंबी सांस भरनी चाहिये, जिससे शरीर रिलैक्‍स हो जाता है। इसे करने से बेचैनी और तनाव दूर होता है तथा दिमाग शांत होता है।

- पाचन क्रिया में सुधार: सूर्य नमस्‍कार करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। इससे खाना पचाने वाला रस ज्‍यादा मात्रा में निकलता है और पेट में छुपी गैस बाहर निकल जाती है, जिससे पेट हमेशा हल्‍का बना रहता है।

- वजन कम होता है: सूर्य नमस्‍कार करने से शरीर के हर भाग पर जोर पड़ता है, जिससे वहां की चर्बी धीरे धीरे गलने लगती है। अगर आप मोटे हैं तो सूर्य नमस्‍कार रोज करें।

- लचीलापन आता है: सूर्य नमस्‍कार करने से शरीर में अकड़न कम हो जाती है और शरीर में लचक पैदा होने लगती है। यह एक बहुत ही अच्‍छा व्‍यायाम है।

- अनिंद्रा दूर होती है: लोगों में अनिंद्रा की समस्‍या आम हो गई है तो ऐसे मे सूर्य नमस्‍कार जरुर करना चाहिये। इससे शरीर रिलैक्‍स हो जाता है, जिससे रात को अच्‍छी नींद आती है।

- हड्डियां मजबूत होता हैं: सूरज के सामने सूर्य नमस्‍कार करने से शरीर में विटामिन डी जाता है, जिससे खूब सारा कैल्‍शियम हड्डियों दृारा सोख लिया जाता है।

- पीरियड्स रेगुलर होते हैं: कई महिलाओं में अनियमित पीरियड्स होते हैं जो कि सूर्य नमस्‍कार को नियमित रूप से करने से ठीक हो जाता है। यह हार्मोन को भी बैलेंस करता है।

- खूबसूरत त्‍वचा बनाता है: इसे नियमित रूप से करने पर शरीर में खून का दौरा तेज होने के साथ पेट भी सही रहता है। साथ ही चेहरे से झुर्रियां मिट जाती हैं।

- शारीरिक मुद्रा में सुधार आता है: कई लोग झुक कर चलते व बैठते हैं, जिससे उनके शरीर की पूरी बनावट खराब दिखती है। लेनिक सूर्य नमस्‍कार करने से अंदर से शारीरिक सुधार होने लगता है। इससे शरीर का सारा दर्द भी खतम हो जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत