1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता के बार में महिला से छेड़छाड़, पति के साथ मारपीट

कोलकाता के बार में महिला से छेड़छाड़, पति के साथ मारपीट

 Written By: IANS
 Published : Apr 04, 2017 09:08 am IST,  Updated : Apr 04, 2017 09:08 am IST
Kolkata Molestation- India TV Hindi
Kolkata Molestation

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक बार में महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के पति के साथ मारपीट भी की गई है। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पीड़ित दंपति ने शेक्सपियर सारणी पुलिस थाने में इस घटना में शामिल तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक, मध्य कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में 'एम बार एंड किचन' में शनिवार देर रात नशे में धुत्त तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें

...तो जम्मू-कश्मीर से इन दस हजार मुसलमानों को निकाल दिया जाएगा बाहर

बड़ा खुलासा: केजरीवाल ने निजी केस के लिए सरकारी खजाने से मांगे 3.86 करोड़
मेरे केसरिया कपड़ों के कारण मेरे बारे में भ्रांतियां फैलाई गई: योगी आदित्यनाथ
जोधाबाई का चौंकाने वाला सच आया सामने, गोवा के लेखक ने किया बड़ा खुलासा!

महिला ने बताया, "हमारे एक दोस्त ने हमें एम बार में बुलाया था इसलिए हम वहां चले गए लेकिन कुछ लोगों ने हमसे कहा कि हम वहां नहीं जा सकते क्योंकि वह पहले से ही रिजर्व है। सभी ने बहुत शराब पी रखी थी। उन्होंने मुझे आपत्तिजनक तरीके से छुआ और मुझे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।"

इस दौरान अपने पत्नी को बचाने आए शख्स की भी पिटाई कर दी गई। महिला ने बताया, "उन्होंने मेरे पति को बालों से पकड़ा और उसका गला घोंटने की कोशिश की।"

महिला ने बताया, "इसके बाद क्लब प्रशासन और सुरक्षागार्ड हमारी मदद के लिए आए। उन्होंने हमें घेरकर उन लोगों से हमे बचाया। हमने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि किसी भी महिला को इस तरह की पीड़ा से नहीं गुजरना पड़े।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत