1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेरठ में किरायेदार ने पेट्रोल डालकर मकान मालिक, दो बेटों को जलाया

मेरठ में किरायेदार ने पेट्रोल डालकर मकान मालिक, दो बेटों को जलाया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 27, 2016 09:25 am IST,  Updated : Jun 27, 2016 09:25 am IST

मेरठ के शिवशक्ति नगर में एक दबंग किरायेदार ने अपने मकान मालिक और उसके दो बेटों पर पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला दिया। मकान मालिक की हालत गंभीर बताई जाती है। शुरूआती जांच में पता चला

meerut- India TV Hindi
meerut

मेरठ के शिवशक्ति नगर में एक दबंग किरायेदार ने अपने मकान मालिक और उसके दो बेटों पर पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला दिया। मकान मालिक की हालत गंभीर बताई जाती है। शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी किरायेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात के लिये पेट्रोल से भरी बाल्टी पहले से ही तैयार रखी थी।

पचास गज के एक मकान पर आरोपी किरायेदार उमेश लोधी अवैध निर्माण करा रहा था। ख़बर मिलने पर मकान मालिक रविशंकर सिंघल अपने दो बेटों यश और हिमांशु के साथ मौके पर पहुंच गया और अवैध निर्माण पर एतराज़ किया। लेकिन दबंग सपा से संबद्ध किरायेदार ने अपने साथियों सहित पहले से तैयार पेट्रोल की बाल्‍टी मकान मालिक और उसके दो बेटों पर उड़ेल कर आग लगा दी। तीनों घायलों को एक प्राइवेट अस्‍पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। मकान मालिक 75 फीसद जला है और उन्हें गंभीर हालत की वजह से दिल्‍ली के सफदरजंग अस्‍पताल में रैफर किया गया है।

पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत