1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रविवार को भी बैंकों, ATM के बाहर लगी लंबी कतारें

रविवार को भी बैंकों, ATM के बाहर लगी लंबी कतारें

 Written By: IANS
 Published : Nov 13, 2016 12:43 pm IST,  Updated : Nov 13, 2016 12:43 pm IST

बड़े नोट बंद किए जाने के बाद बैंक खुलने के चौथे दिन भी पुराने नोट बदलने या उन्हें जमा कराने तथा नकदी निकासी के लिए बैंकों और ATM बूथों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं।

long ques on sunday at banks and atm- India TV Hindi
long ques on sunday at banks and atm

नई दिल्ली: बड़े नोट बंद किए जाने के बाद बैंक खुलने के चौथे दिन भी पुराने नोट बदलने या उन्हें जमा कराने तथा नकदी निकासी के लिए बैंकों और ATM बूथों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर में एक एटीएम के बाहर कतार में खड़े एक व्यक्ति ने कहा, "मैं तड़के चार बजे से कतार में हूं। मैं और क्या कर सकता हूं क्योंकि मेरे पास खाने के लिए भी पैसे नहीं हैं।"

रविवार को छुट्टी होने के कारण और ज्यादा भीड़ नजर आई।

नोएडा सेक्टर 18 में एचडीएफसी बैंक शाखा के बाहर खड़े आईटी पेशेवर अभिषेक मिश्रा ने बताया, "आज (रविवार) मेरी छुट्टी है, इसलिए मैंने अपना पूरा दिन बैंक से पैसे निकालने में लगाने का फैसला किया है, क्योंकि मेरे पास सोमवार को ऑफिस पहुंचने तक के लिए पैसे नहीं हैं।"

सरकार ने रविवार को छुट्टी के दिन भी देशभर के सभी बैंकों को खुला रखने का निर्देश जारी किया है। कतारों में खड़े कुछ लोगों ने बैंक कर्मचारियों की प्रशंसा भी की।

नोएडा सेक्टर 18 में बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर खड़े एक अन्य व्यक्ति ने बताया, "हम सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, चाहे आम जनता हो या बैंक कर्मचारी। हमें समझना होगा कि वे ज्यादा काम कर रहे हैं, ताकि हम सभी को पैसे मिल पाएं।"

कांग्रेस बैंकों के बाहर कतार में खड़े लोगों की मदद के लिए उन्हें चाय और पानी मुहैया करा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत