1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश: धार में बाइक सवार एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

मध्य प्रदेश: धार में बाइक सवार एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Mar 05, 2017 02:28 pm IST,  Updated : Mar 05, 2017 02:28 pm IST

मध्य प्रदेश के धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से रविवार सुबह मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई।

Dhar- India TV Hindi
Dhar

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से रविवार सुबह मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सादलपुर थाने के प्रभारी रमेश चंद्र अवासिया ने बताया कि घाटाबिल्लौद निवासी शोभाराम (40) अपनी पत्नी कला बाई (35) और दो बेटों आयुष (12) व आकाश (10) के साथ बाइक से परियाल जा रहे थे। धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में चारों की मौत हो गई।

अवासिया के मुताबिक, शोभाराम की बाइक को आगे अथवा पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मारी और इसके बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। मृतकों के शवों को अस्पताल भेज दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत