1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: शिकायतकर्ताओं को WhatsApp के जरिए मिलेगी FIR की कॉपी

महाराष्ट्र: शिकायतकर्ताओं को WhatsApp के जरिए मिलेगी FIR की कॉपी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 13, 2016 07:11 am IST,  Updated : Jun 13, 2016 07:11 am IST

महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक प्रवीण दीक्षित ने पुलिसकर्मयों को निर्देश दिए हैं कि वे शिकायतकर्ताओं को FIR की कॉपी व्हाट्सएप के जरिए भेजें।

WhatsApp- India TV Hindi
WhatsApp

मुंबई: महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक प्रवीण दीक्षित ने पुलिसकर्मयों को निर्देश दिए हैं कि वे शिकायतकर्ताओं को FIR की कॉपी WhatsApp के जरिए भेजें। दीक्षित ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता (FIR दर्ज होने के बाद) अपने मोबाइल या कैमरे के जरिए इसकी तस्वीर भी ले सकते हैं।

एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने कहा, ज्‍यादातर मामलों में शिकायतकर्ता को FIR की कॉपी एक या दो दिन की देरी से मिलती है। अब इस कदम के जरिए शिकायकर्ताओं को FIR की कॉपी जल्‍द उपलब्‍ध हो सकेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत