1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश भर में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

देश भर में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 24, 2017 10:51 pm IST,  Updated : Feb 24, 2017 10:51 pm IST

देश भर में आज धूमधाम से महाशविरात्रि का पर्व मनाया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया वहीं गाजियाबाद के प्रसिद्ध दूधेश्वर मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

Mahashivratri- India TV Hindi
Mahashivratri Image Source : PTI

नयी दिल्ली, वाराणसी, उज्जैन: देश भर में आज धूमधाम से महाशविरात्रि का पर्व मनाया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया वहीं गाजियाबाद के प्रसिद्ध दूधेश्वर मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

दिल्ली के चांदनी चौक के गौरीशंकर मंदिर, छत्तरपुर मंदिर, बिड़ला मंदिर, कालका मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी जहां भक्तों ने दूध और जल से भगवान शिव का अभिषेक किया और फूल तथा बेलपत्र चढ़ाए। 

Mahashivratri
Mahashivratri

वाराणसी में आज लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। इस दौरान पूरा शहर हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।  विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए गुरूवार की रात से ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गयी थी। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही मंगला आरती के बाद भक्तों के दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। शाम तक लाखों भक्त मंदिर में मत्था टेक चुके थे। 

उज्जैन में लाखों भक्तों ने भगवान महाकाल का दर्शन किया जिसके लिए घंटों उन्हें कतारों में खड़़ा रहना पड़ा। उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर देश के प्रमुख 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और महाशिवरात्रि के दिन इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने के कारण महंत एवं पुजारियों के अलावा अन्य किसी व्यक्ति को गर्भगृह में जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना एवं जल अभिषेक करने आई उमा भारती को शुरआत में मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह में प्रवेश देने से रोक दिया था लेकिन बाद में उन्हें साध्वी होने के कारण गर्भगृह तक जाने दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत