जम्मू: जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। मंदिर के गेट नंबर 3 के पास चट्टान खिसकने से CRPF के एक जवान की मौत हो गई. जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अमले ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है। वहीं हादसे के चलते यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।
महीने भर के अंदर दूसरा हादसा
इससे पहले भी 6 अगस्त को भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड होने से चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि 7 लोग जख्मी हुए थे। यह घटना अर्धकुंवारी के पास हुई थी।