1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. माकन ने अमित शाह से बात की है, निगम चुनाव के बाद BJP में शामिल हो जाएंगे: केजरीवाल

माकन ने अमित शाह से बात की है, निगम चुनाव के बाद BJP में शामिल हो जाएंगे: केजरीवाल

 Written By: IANS
 Published : Apr 19, 2017 07:00 pm IST,  Updated : Apr 19, 2017 08:22 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली के लोगों से अपना वोट कांग्रेस पर बर्बाद न करने की अपील की और कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अजय माकन नगर निगम चुनाव के बाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Kejriwal- India TV Hindi
Kejriwal Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली के लोगों से अपना वोट कांग्रेस पर बर्बाद न करने की अपील की और कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अजय माकन नगर निगम चुनाव के बाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दिल्ली के तीनों नगर निगमों के लिए 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) का घोषणापत्र जारी करते हुए केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय राजधानी से सफाया हो चुका है।

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

आप नेता ने कहा, "कांग्रेस के बड़े-बड़े भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मुझे पता चला है कि अजय माकन ने अमित शाह से बात की है और निगम चुनाव के बाद वह भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।" केजरीवाल का यह बयान दिल्ली के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के अगले दिन आया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोगों से भाजपा को भी वोट न देने की अपील करते हुए कहा, "भाजपा दिल्ली नगर निगम पर पिछले 10 सालों से काबिज है। ये लोग दिल्ली को साफ-सुथरा रखने में नाकाम रहे हैं। तीनों निगमों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। इन्होंने पेंशन घोटाला किया है, कर्मचारियों के वेतन का पैसा भी डकार जाते हैं, मजबूरन कर्मचारी बार-बार हड़ताल पर चले जाते हैं। अगर ये फिर निगमों पर काबिज हो गए तो क्या नया कर दिखाएंगे।"

ये भी पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रिकॉर्ड आवेदन, जानिए कितना खर्च आता है इस यात्रा में

इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत