1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जयंत मलैया ने शराबबंदी की मांग को फैशन बताया

जयंत मलैया ने शराबबंदी की मांग को फैशन बताया

 Written By: IANS
 Published : May 17, 2016 06:11 pm IST,  Updated : May 17, 2016 07:16 pm IST

मध्यप्रदेश के आबकारी मंत्री जयंत मलैया राज्य में शराबबंदी के पक्ष में तो हैं, मगर उन्होंने राज्य में शराबबंदी की मांग को 'फैशन' बताया।

jayant- India TV Hindi
jayant

भोपाल: मध्यप्रदेश के आबकारी मंत्री जयंत मलैया राज्य में शराबबंदी के पक्ष में तो हैं, मगर उन्होंने राज्य में शराबबंदी की मांग को 'फैशन' बताया। आबकारी मंत्री ने यहां बीते मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि एक बार में पूर्ण शराबबंदी के दुष्प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता। ऐसा होने पर जहरीली शराब की आपूर्ति और नशीली दवाओं की खपत बढ़ने की संभावना बनी रहेगी, लिहाजा इसके लिए सिलसिलेवार कदम उठाने पड़ेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में शराब की मांग बढ़ने के बावजूद शराब की एक भी नई दुकान नहीं खोली गई है। इतना ही नहीं, सरकार की ओर से शराबबंदी के लिए जनजागृति अभियान चलाया जाएगा। वहीं शराबबंदी की मांग को लेकर चल रहे आंदोलनों पर उनका कहना है कि यह मांग फैशन बन गई है।

एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि उनके पास आंकड़े तो नहीं हैं मगर एक अनुमान के मुताबिक, पढ़-लिखे लोग शराब का सेवन कम करते हैं। वहीं आर्थिक तौर पर कमजोर व अशिक्षित लोग शराब का ज्यादा सेवन करते हैं, क्योंकि उन्हें शराब के दुष्प्रभावों की जानकारी नहीं होती। गौरतलब है कि शराबबंदी को लेकर हर जगह चर्चे होने लगे हैं, लिहाजा कुछ राज नेता इसको बंद करने के पक्ष में है और कुछ इससे अपना पल्ला झाड़ रहे है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत