1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य के बारे में गलत सूचना डालने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य के बारे में गलत सूचना डालने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 19, 2018 07:53 am IST,  Updated : Apr 19, 2018 07:53 am IST

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वास्को शहर के निवासी केनेथ सिलवीरा को तब गिरफ्तार किया गया जब उन्होंने अपने फेसबुक एकाउन्ट पर कुछ गलत सूचना डाली...

manohar parrikar- India TV Hindi
manohar parrikar

पणजी: गोवा पुलिस की अपराध शाखा ने मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य के बारे में गलत सूचना फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को आज रात गिरफ्तार किया। पर्रिकर का अग्न्याशय की बीमारी के लिए अमेरिका में इलाज चल रहा है।

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वास्को शहर के निवासी केनेथ सिलवीरा को तब गिरफ्तार किया गया जब उन्होंने अपने फेसबुक एकाउन्ट पर कुछ गलत सूचना डाली।

अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्हें गिरफ्तार किया गया है और इस बात के ठीक-ठीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि उन्होंने क्यों इस तरह की सूचना डाली।’’

सिलवीरा ने पणजी विधानसभा क्षेत्र के लिए पिछले साल हुए उपचुनाव में पर्रिकर के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत