1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जयपुर में प्रेमिका को गोली मारने के बाद युवक ने आत्महत्या की कोशिश की

जयपुर में प्रेमिका को गोली मारने के बाद युवक ने आत्महत्या की कोशिश की

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 12, 2019 07:04 pm IST,  Updated : Nov 12, 2019 07:04 pm IST

जयपुर आयुक्तालय के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या का प्रयास किया।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

जयपुर: जयपुर आयुक्तालय के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में युवती की मौत हो गयी जबकि युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना श्री राम नगर विस्तार कालोनी में हुई है। युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक का सवाईमान सिंह चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। 

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गोविन्द सोनी (27) ने वर्षा सोनी (23) पर गोली चलाई और उसके बाद आत्महत्या का प्रयास किया। कार से हथियार बरामद कर लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे शादी करना चाहते थे लेकिन अपने शादी के लिये परिजनों को राजी नहीं कर पाने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि युवक अपने एक रिश्वतेदार की कार में युवती को उसके घर के पास से लाया था। दोनों श्री राम नगर विस्तार कॉलोनी में रहते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत