1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: लिफ्ट से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत

दिल्ली: लिफ्ट से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 24, 2016 04:01 pm IST,  Updated : Aug 24, 2016 04:01 pm IST

दिल्ली के राजेंद्र प्लेस में लिफ्ट में गड़बड़ी की वजह से एक शख्स की मौत हो गई। घटना 13 मंजिला प्रगति टावर की है। इस टावर में तीन लिफ्ट हैं और जिस लिफ्ट में ये हादसा हुआ है उसे कुछ दिन पहले ही रिपेयर किया गया था।

lift- India TV Hindi
lift

नई दिल्ली: दिल्ली के राजेंद्र प्लेस में लिफ्ट में गड़बड़ी की वजह से एक शख्स की मौत हो गई। घटना 13 मंजिला प्रगति टावर की है। इस टावर में तीन लिफ्ट हैं और जिस लिफ्ट में ये हादसा हुआ है उसे कुछ दिन पहले ही रिपेयर किया गया था।

घटना उस समय़ हुई। जब ये शख्स और तीन और लोग दूसरे नंबर की लिफ्ट में जा रहे थे। 12वें मंजिल में लिफ्ट पहुंचते ही सभी लोग उतर गए। जैसे ही यह शख्स उतरने लगा वैसे ही इसका पैर लिफ्ट और फर्श के बीच फंस गया और 12 मंजिल से सीधे पहली मंजिल में आकर गिरा। जिससे उसकी मौके में ही मौत हो गई।

यहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले जून में भी घटना हो चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत