1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘बीफ सूप’ पीते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

‘बीफ सूप’ पीते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 21, 2019 07:57 pm IST,  Updated : Jul 21, 2019 07:57 pm IST

बीफ सूप’ पीते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने वाले 24 वर्षीय एक युवक को शांति में बाधा डालने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Arrested- India TV Hindi
‘बीफ सूप’ पीते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार Image Source : PTI

तंजावुर।बीफ सूप’ पीते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने वाले 24 वर्षीय एक युवक को शांति में बाधा डालने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक तस्वीर पोस्ट करने के बाद कुछ लोगों ने उस पर कथित तौर पर हमला किया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के शीघ्र बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं, उस पर हमला करने के आरोप में चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि तस्वीर पोस्ट किये जाने के बाद 11 जुलाई को कुछ लोग पोरावाचेरी गांव स्थित मोहम्मद फैसान के घर पहुंचे और उन्होंने पोस्ट पर आपत्ति जताई। दोनों पक्षों के बीच बहस होने के बाद फैसान पर उन लोगों ने हमला कर दिया।

हमले में फैसान घायल हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया कि शांति में बाधा डालने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोपों के तहत फैसान और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत