नयी दिल्ली: एक बेरहम और बेशर्म व्यक्ति का ट्रैन में अपनी पत्नी को सबके सामने मारने का मामला इन दिनों सुर्ख़ियां बना हुआ है। पूरा मामला कैमरे में क़ैद हो गया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो गया है।
वीडियो में एक व्यक्ति को अपनी बुर्कानशीं पत्नी को सबके सामने मारते देखा जा सकता है। हैरानी की बात तो ये है कि ये अमीनवीय हरकत सब देख रहे हैं लेकिन किसी ने भी इसे रोकने की कोशिश नहीं की।
वीडियो मे ये व्यक्ति किसी बहस के दौरान अपनी पत्नी की पीठ पर घूंसे मारता नज़र आ रहा है जबकि लोग तमाशबीन बने हुए हैं।