शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित एक फार्म हाउस में गुरुवार की रात एक अनोखी शादी हुई। ऐसी शादी आपने पहले कभी नही देखा होगा। यह शादी किसी इंसान की नही, बल्कि ऊंट और ऊंटनी की थी। जिसे सुन कर आप हैरान हो जाएंगे।
यह अनोखी शादी हुई शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस मे हुई। जिसके सैकड़ों लोग गवाह बने। ऊंट और ऊंटनी पीपल के पेड़ के फेरे लेकर जीवन साथी बन गए। इस मौके पर लोग नाचे-गाए और मिठाइयां खाई।
इस समारोह में इंदार के नरेश रघुवंशी की ऊंटनी का विवाह राजस्थान के बारौद के गोपाल ऊंट के साथ संपन्न हुआ। खास बात यह कि शादी के बाद ऊंट गोपाल अब ऊंटनी कल्लो के साथ घरजमाई बनकर रहेगा।
राजस्थान के बारौद से बारात लेकर आए लक्ष्मण सिंह अपने ऊंट को लेकर बारातियों के साथ इंदार के फार्म हाउस पहुंचे। इस बारात में शामिल बारातियों का उत्साह देखते ही बनता था। वे बैंड की धुन पर नाचते-गाते दूल्हे गोपाल को लेकर दुल्हन कल्लो के घर पहुंचे।
बारात आने पर इंदार निवासी नरेश रघुवंशी ने बारातियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके बाद ऊंट और ऊंट के सात फेरे पीपल के पेड़ से लगवाए गए, बारातियों ने भोजन किया, फिर दुल्हन कल्लो की विदाई की गई।
ऊंट के मालिक लक्ष्मण का कहना है कि उसके पास नरेश अपनी ऊंटनी का रिश्ता लेकर आया था और बातचीत के बाद रिश्ता तय हुआ। गुरुवार की रात धूमधाम से शादी संपन्न हुई। उधर, ऊंटनी के पालक नरेश का कहना है कि अब विवाह के बाद गोपाल ऊंट उसके यहां घरजमाई बनकर रहेगा।
नरेश ने बताया कि इस विवाह के निमंत्रणपत्र भी छपवाकर वितरित किए गए थे, यही कारण रहा कि इस अनोखी शादी के सैकड़ों लोग गवाह बने।