1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मातृत्व अवकाश बढ़ाने के लिए राज्यसभा में विधेयक पेश

मातृत्व अवकाश बढ़ाने के लिए राज्यसभा में विधेयक पेश

 Written By: IANS
 Published : Aug 11, 2016 04:24 pm IST,  Updated : Aug 11, 2016 04:25 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने राज्यसभा में गुरुवार को मातृत्व लाभ (संशोधन) विधेयक, 2016 पेश किया, जिसका उद्देश्य कामकाजी महिलाओं के मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह

child- India TV Hindi
child

नई दिल्ली: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने राज्यसभा में गुरुवार को मातृत्व लाभ (संशोधन) विधेयक, 2016 पेश किया, जिसका उद्देश्य कामकाजी महिलाओं के मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह करना है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दो बच्चों के लिए मातृत्व अवकाश 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह और दो से अधिक बच्चों के लिए 12 सप्ताह के मातृत्व अवकाश से संबंधित संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 में संशोधनों को मंजूरी दी थी, जिसके बाद संसद में मातृत्व लाभ (संशोधन) विधेयक, 2016 पेश किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत