1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मथुरा पहुंचे CM अखिलेश, शहीद एसपी मुकुल द्विवेदी के परिवार से मिले

मथुरा पहुंचे CM अखिलेश, शहीद एसपी मुकुल द्विवेदी के परिवार से मिले

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 13, 2016 01:49 pm IST,  Updated : Jun 13, 2016 01:50 pm IST

मथुरा: यूपी के सीएम अखिलेश यादव आज मथुरा हिंसा में शहीद एसपी मुकुल द्विवेदी की तेरहवीं में शामिल होने मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद एसपी के परिवार से मुलाकात की। पीडित परिवार से मुलाकात करने

akhilesh yadav- India TV Hindi
akhilesh yadav

मथुरा: यूपी के सीएम अखिलेश यादव आज मथुरा हिंसा में शहीद एसपी मुकुल द्विवेदी की तेरहवीं में शामिल होने मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद एसपी के परिवार से मुलाकात की। पीडित परिवार से मुलाकात करने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसी भी घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और न ही इसका मौका मिलना चाहिए। सरकार की मंशा साफ थी कि बच्चे और महिलाओं की जान न जाए।

बता दें कि पहले सीएम अखिलेश यादव की 15 जून को आने की योजना थी लेकिन अचानक से सीएम ऑफिस ने योजना बदल दी। उम्मीद है कि सीएम मुकुल द्विवेदी के परिवार को 50 लाख रुपए का चेक दे सकते हैं। इसके साथ ही मुकुल द्विवेदी की पत्नी को गजटेड ऑफिसर बनाने के ऑर्डर की कॉपी भी दे सकते हैं।

Also read:

दरअसल शहीद मुकुल द्विवेदी के परिवारवाले सीएम के मथुरा नहीं आने को लेकर नाराजगी और जांच पर सवाल उठा चुके हैं जिसकी वजह से अखिलेश सरकार पर काफी दबाव था। इसी के चलते अखिलेश यादव ने अपना प्लान बदल दिया और अब वो मुकुल द्विवेदी की तेरहवीं में शामिल होने आज मथुरा के ऑफिसर्स कॉलोनी में शहीद एसपी मुकुल द्विवेदी के आवास पर पहुंचे हैं।

उल्लेखनीय है कि मथुरा के जवाहरबाग में 2 जून को हुई हिंसा में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष यादव समेत 29 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इस कांड का मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव भी पुलिस के साथ हुई गोलीबारी में मारा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत