यावतमल (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के वसंतीराव नाइक सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक प्रोफेसर को लड़कियों को छेड़ना बड़ा महंगा पड़ गया। कॉलेज की छात्राओं ने दो दिन पहले कॉलेज कैंपस में ही पीट दिया। पिटाई का पूरा वीडियो एक छात्र ने अपने मोबाइल फोन से बना लिया उसके बाद तो वाट्स अप के जरिए पिटाई का ये वीडियो पुलिस चौकी कोतवाली तक पहुंच गया।
कॉलेज के कैंपस में पिट गए प्रोफेसर
घटना महाराष्ट्र के जिला यावतमल के वसंतराव सरकारी मेडिकल कॉलेज की है। यहां 8 लड़कियां 48 साल के प्रोफसेर पर ऐसे टूट पड़ी थी कि एक झटके में सारी आशिकी हवा हो गई। प्रोफेसर का नाम डॉक्टर शरद मोनरे है वैसे तो ये मनोचिकित्सा विभाग के अध्यक्ष है, मतलब दिमाग के रोगों का इलाज करते हैं लेकिन आरोप है कि मोनरे का दिल और दिमाग दोनों कॉलेज की लड़कियों पर अटका हुआ था।
एक प्रोफेसर की 'बुरी नजर' का अंजाम
सोमवार को प्रोफेसर ने सारी हदें तोड़ दी, तो नतीजा ये हुआ कि जेठ की दुपहरी में लड़कियों ने प्रोफेसर के चेहरे को लाल लाल कर दिया। शरद मोनरे डॉक्टर हैं लेकिन इनकी कॉलेज में पहचान एक मनचले की थी। आरोप था कि ये कॉलेज की कई लड़कियों को परेशान करते थे, सब सहती रही और चुप रही लेकिन फाइनल ईयर की एक छात्रा पर जब इनकी नजरें टेढ़ी हुई तो मंगलवार को कॉलेज का नजारा ही बदल गया। प्रोफेसर लेक्चर देकर बाहर निकले ही थे कि उमस भरी गर्मी में थप्पड़ों की बारिश हो गई।
प्रोफेसर की पिटाई का वीडियो मोबाइल और वाट्सअप पर घुमता हुआ अब पुलिस के पास पहुंचा। अब दो मामले थाने में दर्ज है पहला कॉलेज की लड़कियों की तरफ से और दूसरा प्रोफेसर की तरफ से पिटाई करने वाली लड़कियों के खिलाफ।
देखिए वीडियो-