1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर की ताकत है अनुच्छेद 370: महबूबा

जम्मू कश्मीर की ताकत है अनुच्छेद 370: महबूबा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 09, 2016 07:55 pm IST,  Updated : Jun 09, 2016 07:55 pm IST

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को कहा कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 370 राज्य की ताकत और सम्मान है और नई औद्योगिक नीति से विशेष दर्जे पर असर नहीं पड़ेगा।

Mehbooba Mufti- India TV Hindi
Mehbooba Mufti

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को कहा कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 370 राज्य की ताकत और सम्मान है और नई औद्योगिक नीति से विशेष दर्जे पर असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने विवादास्पद प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने का वादा किया।

महबूबा ने कहा कि नई औद्योगिक नीति ठीक उसी तर्ज पर है जिस तरह की 1975 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शेख मोहम्मद अब्दुल्ला ने लागू की थी। इसका कई दल और अलगाववादी समूह विरोध कर रहे हैं। महबूबा ने राज्य को विशेष दर्जा देने वाले भारतीय संविधान के प्रावधान के बारे में विधान परिषद में कहा, अनुच्छेद 370 हमारी ताकत और हमारा सम्मान है।

नई औद्योगिक नीति पर एक प्रश्न के उत्तर के दौरान हस्तक्षेप करते हुए उन्होंने कहा, किसी को यह गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए कि औद्योगिक नीति से जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को कोई खतरा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, हमने इस संबंध में किसी गलतफहमी को दूर करने के लिए नीति की समीक्षा करने का फैसला किया है।

नीति की समीक्षा करने की उनकी घोषणा इस पर उठे विवाद की पृष्ठभूमि में आई है। अलगाववादी संगठन पहले ही इसके खिलाफ अभियान छेड़ने के अपने इरादे का ऐलान कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत