1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा: सरकारी अस्पताल में मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से रेप

हरियाणा: सरकारी अस्पताल में मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से रेप

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 07, 2016 04:29 pm IST,  Updated : Jul 07, 2016 04:29 pm IST

चंडीगढ़: हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक सरकारी अस्पताल के अंदर मानसिक रूप से विक्षिप्त एक लड़की से एक कर्मचारी ने कथित तौर पर रेप किया। पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर

rape victim- India TV Hindi
rape victim

चंडीगढ़: हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक सरकारी अस्पताल के अंदर मानसिक रूप से विक्षिप्त एक लड़की से एक कर्मचारी ने कथित तौर पर रेप किया। पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यमुनानगर के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) आदर्शदीप सिंह ने कहा, मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से युवक ने रेप किया। युवक की उम्र करीब 22 वर्ष है और यमुनानगर सिविल अस्पताल में अनुबंध के आधार पर सहायक का काम करता है। डीएसपी ने कहा कि लड़की को मंगलवार की रात को पुलिस ने सड़क पर घूमते देखा जिसके बाद उसे लेकर अस्पताल आई थी।

सिंह ने कहा, उसकी स्थिति देखकर पुलिस लड़की को अस्पताल लेकर गई क्योंकि वह अपने बारे में या अपने परिवार के बारे में बताने में असमर्थ थी। कल सुबह लड़की से हुए कृत्य के बारे में तब पता चला जब एक स्टाफ नर्स ने कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी और लड़की को रोते हुए सुना। उन्होंने कहा, नर्स ने देखा कि आरोपी कमरे से भाग रहा है और लड़की रो रही है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि आरोपी लड़की को कमरे से लेकर दूसरे कमरे में जा रहा है। यमुनानगर महिला पुलिस स्टेशन की एसएचओ कुलबीर कौर ने कहा, आरोपी विजय कुमार को कल गिरफ्तार कर लिया गया। अस्पताल में लड़की का इलाज चल रहा है। लड़की का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है जिससे उसके यौन उत्पीड़न की पुष्टि होती है।

बता दें कि इस वर्ष फरवरी में हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने वाली एक महिला का आईसीयू के अंदर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत