1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान: बाढ़ में फंसे दो सौ पच्चीस लोगों को सेना ने किया एयरलिफ्ट

राजस्थान: बाढ़ में फंसे दो सौ पच्चीस लोगों को सेना ने किया एयरलिफ्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 11, 2016 04:00 pm IST,  Updated : Aug 11, 2016 04:01 pm IST

राजस्थान में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से पाली, जोधपुर, जालौर के बाद अलवर और करौली में भी आज बाढ के हालात पैदा हो गये हैं।

airlift- India TV Hindi
airlift

जयपुर: राजस्थान में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से पाली, जोधपुर, जालौर के बाद अलवर और करौली में भी आज बाढ के हालात पैदा हो गये हैं। जिला प्रशासन ने सेना की मदद से करौली जिले के सपोटरा में दो सौ सौलह लोगों को और अलवर जिले के बानसूर में भारतीय वायु सेना ने पानी में फंसे नौ लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। राज्य के आपदा राहत सचिव रोहित कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करौली जिले के सपोटरा में पानी में फंसे दो सौ सौलह लोगों को आपदा राहत दल और सेना ने निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाया है। 

करौली में तेज बारिश के कारण निचले स्थानों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। उन्होने बताया कि अलवर जिले के बानसूर में तेज बारिश के कारण बाढ के हालात बन गये है। बाढ के पानी में फंसे नौ लोगों को भारतीय वायु सेना ने एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुचाया है।जिला प्रशासन और आपदा राहत दल लगातार नजर रखे हुए है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार बाढ प्रभावित जालौर,पाली और जोधपुर में भी रूक रूक कर हो रही वर्षा के कारण स्थिति अभी पूरी तरह से काबू में नहीं है। 

तीनों जिलों के निचले इलाकों में पानी भरा होने के कारण इन स्थानौं पर रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लिये हुए हैं। सूत्रों के अनुसार भीलवाडा और चितौडगढ में वर्षा कम होने के कारण स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण है हालाकि प्रशासन ने दोनों जिलों के बाढ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य जारी कर रखे हैं और प्रभावित परिवारों को मदद की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत