1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने तेलंगाना को स्थापना दिवस पर दी बधाई

PM मोदी ने तेलंगाना को स्थापना दिवस पर दी बधाई

 Written By: IANS
 Published : Jun 02, 2016 12:12 pm IST,  Updated : Jun 02, 2016 12:55 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को तेलंगाना को स्थापना दिवस की दूसरी वर्षगांठ पर बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "तेलंगाना के स्थापना दिवस पर, मेरी शुभकामनाएं राज्य के लोगों के साथ हैं।

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को तेलंगाना को स्थापना दिवस की दूसरी वर्षगांठ पर बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "तेलंगाना के स्थापना दिवस पर, मेरी शुभकामनाएं राज्य के लोगों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि आगामी वर्षो में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा।"

तेलंगाना दो जून, 2014 को आंध्र प्रदेश से विभाजित होकर अस्तित्व में आया था। मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "मैं आंध्र प्रदेश के भाइयों और बहनों को बधाई देता हूं। मेरी शुभकाना है कि राज्य तेज गति से विकास के मार्ग पर अग्रसर होता रहे।"

संसद में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम पारित होने के बाद तेलंगाना दो जून, 2014 को देश का 29वां राज्य बना था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत