1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पिछले 5 साल में पश्चिमी रेलवे की लोकल ट्रेनों में यात्रा करते 2900 से अधिक लोग मरे

पिछले 5 साल में पश्चिमी रेलवे की लोकल ट्रेनों में यात्रा करते 2900 से अधिक लोग मरे

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2016 03:51 pm IST,  Updated : Jun 23, 2016 03:53 pm IST

ठाणे: पिछले पांच सालों में मुंबई डिवीजन में पश्चिमी रेलवे की लोकल ट्रेनों में यात्रा के दौरान दुर्घटनाओं में 2,900 से अधिक लोगों ने अपनी जानें गंवाई। आरटीआई के तहत मिली जानकारी में यह खुलासा

train- India TV Hindi
train

ठाणे: पिछले पांच सालों में मुंबई डिवीजन में पश्चिमी रेलवे की लोकल ट्रेनों में यात्रा के दौरान दुर्घटनाओं में 2,900 से अधिक लोगों ने अपनी जानें गंवाई। आरटीआई के तहत मिली जानकारी में यह खुलासा हुआ है।

ठाणे जिला रेल यात्री संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा द्वारा मई में आरटीआई के तहत पूछताछ में प्राप्त जानकारी में मुंबई डिवीजन के पश्चिमी रेलवे ने कहा कि चर्चगेट से दहानू रोड तक आने वाले पश्चिमी उपनगरीय खंड पर रेल दुर्घटनाओं में करीब 2,965 लोगों की मौत हुई और 7,885 यात्री घायल हुए।

आरटीआई के तहत मिले जवाब के मुताबिक, 2011 में पश्चिमी लाइन पर यात्रा करते समय रेल दुर्घटनाओं में 646 लोग मारे गए, जबकि 2012 में 604 लोग, 2013 में 541 लोग, 2014 में 578 लोग और पिछले साल 596 लोग मारे गए। जवाब में यह भी उल्लेख किया गया है कि 2011 में रेल दुर्घटनाओं में 1,560 लोग घायल हुए, जबकि 2012 में 1,522, 2013 में 1,628, 2014 में 1,523 और 2015 में 1,652 लोग घायल हुए।

इसमें यह भी कहा गया कि पिछले पांच साल में पटरियों पर सबसे अधिक मौतें विरार स्टेशन पर दर्ज की गई। वर्ष 2011 में 69 लोगों की मृत्यु बोरीवली और 56 लोगों की मृत्यु कांदीवली स्टेशन पर हुई। वहीं 2012 में 45 लोग बोरीवली और 42 लोग विरार स्टेशन पर मारे गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत