1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: बुज़़ुर्ग को ताबड़तोड़ थप्पड़, एमपी पुलिस की ये कैसी जनसेवा?

VIDEO: बुज़़ुर्ग को ताबड़तोड़ थप्पड़, एमपी पुलिस की ये कैसी जनसेवा?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 25, 2017 07:18 pm IST,  Updated : Apr 25, 2017 08:50 pm IST

मध्यप्रदेश के इंदौर से एक ऐसा वीडियो सामने आया जो एमपी पुलिस के जनसेवा के भाव पर सवाल खड़े करता है। एक थानेदार एक बुजुर्ग शख्स की सिर्फ इसलिए बुरी तरह पिटाई कर देता है क्योंकि बुजुर्ग ने अपने टू व्हीलर से जबरदस्ती चाबी निकाले जाने का विरोध किया था। ग

indore- India TV Hindi
indore

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक ऐसा वीडियो सामने आया जो एमपी पुलिस के जनसेवा के भाव पर सवाल खड़े करता है। एक थानेदार एक बुजुर्ग शख्स की सिर्फ इसलिए बुरी तरह पिटाई कर देता है क्योंकि बुजुर्ग ने अपने टू व्हीलर से जबरदस्ती चाबी निकाले जाने का विरोध किया था। गाड़ियों की चेकिंग के दौरान इंदौर में ये पूरी घटना घटी। पहले बुज़ुर्ग और पुलिसवाले के बीच कहासुनी हुई और उसके बाद थानेदार ने ताबड़तोड़ थप्पड़ बुजुर्ग पर बरसाने शुरु कर दिए।

बुज़़ुर्ग को ताबड़तोड़ थप्पड़

दरअसल इंदौर के सुदामानगर के थाने के प्रभारी एमपी ओझा रेलवे ब्रिज को ऊपर गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बुज़ुर्ग अपने बेटे के साथ टू व्हीलर से गुज़रे। पुलिस ने इन बुज़ुर्ग को रोका और इनसे गाड़ी के कागज़ात दिखाने के लिए कहा। बुज़र्ग का कसूर बस इतना था कि उन्होने ये पूछ लिया कि चेकिंग क्यों हो रही है। इसके बाद थाना प्रभारी ने उनके टू व्हीलर की चाबी निकाल ली। बुज़र्ग ने जब इसका विरोध किया तो बात बढ़ गई।

बीच सड़क बुज़ुर्ग पर पुलिस का कहर

बुज़र्ग इस बात से नाराज़ थे कि पुलिस ने उनके टू व्हीलर की चाबी क्यों निकाल ली वो पुलिस से बस यही पूछ रहे थे। आक्रोशित बुज़र्ग ने पुलिस के गाड़ी से चाबी निकालने का विरोध करना शुरु कर दिया। लेकिन सवाल पूछना और चीखना थानेदार साहब को अपनी शान में गुस्ताखी लगी। थोड़ी देर बाद उनका धैर्य जवाब दे गया। उन्होने ये भी सोचा कि सामने एक बुज़र्ग शख्स है। वो तेज़ी से आगे बढ़े और बुज़र्ग को पहले ज़ोर का धक्का दिया जिससे बुज़र्ग ज़मीन पर गिर गए....फिर गालियां देते वो इस बुज़र्ग शख्स पर टूट पड़े।

PAK मूल के लेखक तारिक फतह भी थे संदिग्ध आतंकवादियों के निशाने पर

जब तेज़ी से ये वीडियो वायरल हुआ तब मध्यप्रदेश पुलिस के थानेदार की जनसेवा का ये रूप लोगों के सामने आया। पुलिस की पिटाई का शिकार हुए ये बुज़ुर्ग कौन हैं इसके बारे में पता नहीं चल सका न ही बुज़र्ग की तरफ से किसी भी तरह की शिकायत इस वाकए के बारे में दर्ज़ कराई गई।

देखिए वीडियो-

फिलहाल मध्यप्रदेश पुलिस के बड़े अधिकारी इस पूरे मामले पर बोलने को तैयार नहीं और न ही थानेदार के खिलाफ कोई एक्शन ही लिया गया है। अगर एक पल के लिए ये भी माना जाए कि कागज़ातों में कोई कमी थी तो भी एक बुज़र्ग को इस तरह पीटना किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत