1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुलायम बोले, ‘पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी वापस ले भारत’

मुलायम बोले, ‘पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी वापस ले भारत’

 Written By: IANS
 Published : Sep 29, 2016 05:14 pm IST,  Updated : Sep 29, 2016 05:14 pm IST

लखनऊ: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना की कार्रवाई को समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया तथा पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने भी सराहा है। मुलायम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ

mulayam singh yadav- India TV Hindi
mulayam singh yadav

लखनऊ: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना की कार्रवाई को समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया तथा पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने भी सराहा है। मुलायम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात कर इस मामले में सरकार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मुलायम सिंह ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह से कहा, "हम सरकार के हर फैसले के साथ हैं। केंद्र सरकार को अब पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी वापस ले लेना चाहिए। भारत सरकार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भी इसी समय मुक्त करा लेना चाहिए।"

मुलायम ने कहा कि पाकिस्तान को दो टूक जवाब दिया जाए। भारतीय सेना बहादुर है। सरकार भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना जानती है। इस बड़ी कार्रवाई से प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने देश की जनता को बड़ा भरोसा दिया है। हम पाकिस्तान के खिलाफ मामले में पूरी तरह से केंद्र सरकार के साथ हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को मुक्त कराने में इसी समय कार्रवाई करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत