1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हेलिकॉप्टर क्रैश होने पर लोग डर गए, फड़णवीस को बचाने आगे आया इरफान शेख

हेलिकॉप्टर क्रैश होने पर लोग डर गए, फड़णवीस को बचाने आगे आया इरफान शेख

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 27, 2017 12:04 am IST,  Updated : May 27, 2017 12:07 am IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस का हेलिकॉप्टर जब हादसे का शिकार हुआ तो उन्हें बचाने के लिए सबसे पहले जो शख्स आगे आया उसका नाम इरफान शेख है।

Helicopter crash- India TV Hindi
Helicopter crash Image Source : PTI

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस का हेलिकॉप्टर जब हादसे का शिकार हुआ तो उन्हें बचाने के लिए सबसे पहले जो शख्स आगे आया उसका नाम इरफान शेख है। इरफान क्षतिग्रस्त हेलिकॉप्टर की तरफ दौड़कर आगे बढ़ा और चिल्लाया, 'हमारे राजा हेलिकॉप्टर में फंसे हुए हैं'। 

जब इरफान सीएम फड़णवीस की जान बचाने के लिए हेलिकॉप्टर की ओर दौड़ रहे थे उसी समय कुछ लोग हेलिकॉप्टर से काफी दूर भाग खड़े हुए। दरअसल उन्हें इस बात का डर था कि कहीं हेलिकॉप्टर में विस्फोट न हो जाए। लेकिन इरफान अपनी जान की परवाह किए बगैर सीएम फड़णवीस और क्रू मेंबर की जान बचाने की जद्दोजहद में लगे रहे। 

इरफान ने बताया कि हादसे के बाद हेलिकॉप्टर का दरवाजा जाम हो गया था। उसने बाहर से दरवाजे को खोलने की पूरी कोशिश की लेकिन वह नहीं खुला। फिर अंदर से सीएम फड़णवीस ने धक्का दिया तो एक झटके में दरवाजा खुल गया। इरफान ने अपना हाथ आगे बढ़ाया और सीएम को हेलिकॉप्टर से बाहर निकाला। सीएम ने इरफान से कहा कि वह पूरी तरह से ठीक हैं। उन्होंने इरफान से कहा कि हेलिकॉप्टर में फंसे और लोगों को बाहर निकालने में मदद करे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत