1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नाभा जेल से भागा खालिस्तानी आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू गिरफ्तार

नाभा जेल से भागा खालिस्तानी आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 28, 2016 09:07 am IST,  Updated : Nov 28, 2016 10:04 am IST

नाभा जेल से फरार हुए खालिस्तानी आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को पांच कैदियों के साथ नाभा जेल से भागे हरमिंदर को दिल्ली और पंजाब पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया...

Harminder Singh Mintoo- India TV Hindi
Harminder Singh Mintoo

पटियाला: नाभा जेल से फरार हुए खालिस्तानी आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को पांच कैदियों के साथ नाभा जेल से भागे हरमिंदर को दिल्ली और पंजाब पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया। हरमिंदर सिंह मिंटू आतंकी संगठन ‘खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट’ का सरगना है। मिंटू को बाहरी दिल्ली इलाके से गिरफ्तार किया गया।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

​सूत्रों के मुताबिक, हरमिंदर सिंह मिंटू को दिल्ली के एक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया, जहां से वह ट्रेन पकड़कर भागने की फिराक में था। मिंटू से दिल्ली पुलिस और आईबी पूछताछ कर रही है। खबरों के मुताबिक, मिंटू के साथ भागे चार और कैदियों में से एक नीता देओल को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें: नाभा जेल से कैदियों को भगाने वाला परमिंदर UP के शामली में गिरफ्तार

इससे पहले एक सनसनीखेज घटना में पुलिस की वर्दी में सशस्त्र लोगों के एक समूह ने रविवार को कड़ी सुरक्षा वाले नाभा जेल पर हमला किया और हरमिंदर सिंह मिंटू सहित 5 कैदियों को छुड़ा ले गए थे। खबरों के मुताबिक, पुलिस की वर्दी में आए युवकों के एक समूह ने जेल पर हमला किया और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। फायरिंग के बीच ही जेल से हरमिंदर सिंह मिंटू समेत 5 कैदी भाग गए थे।

पुलिस के अनुसार उच्च सुरक्षा वाली जेल से भागे कैदियों में गैंगस्टर विकी गोंडर, गुरप्रीत शेखों, नीता देओल, विक्रमजीत और आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू शामिल थे। पंजाब पुलिस ने मिंटू को 2014 में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से पकड़ा था। उसे सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर 2008 में हुए हमले तथा 2010 में हलवाड़ा वायुसेना स्टेशन में विस्फोटक मिलने सहित 10 मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत