1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी

नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी

 Written By: IANS
 Published : Aug 16, 2016 01:11 pm IST,  Updated : Aug 16, 2016 01:12 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी।

modi and kejriwal- India TV Hindi
modi and kejriwal

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। मैं उनकी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

केजरीवाल स्वामीनारायण संप्रदाय के दिवगंत प्रमुख स्वामी को श्रद्धांजलि देने मंगलवार सुबह 8.45 हैदराबाद पहुंच गए हैं।

धार्मिक गुरु एवं बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के प्रमुख ने 13 अगस्त को अंतिम सांस ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत