1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिक्षा प्रणाली को देश के सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना जरूरी: अमित शाह

शिक्षा प्रणाली को देश के सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना जरूरी: अमित शाह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2017 11:17 pm IST,  Updated : Jul 15, 2017 11:17 pm IST

अमित शाह ने वंशवाद की राजनीति, जातिवाद और अल्पसंख्यक तुष्टीकरण को देश को प्रभावित करने वाला विकार बताया।

Amit shah- India TV Hindi
Amit shah

नयी दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने देश की शिक्षा प्रणाली को उसके सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने पर आज जोर दिया जिससे कि उसकी कमियों को दूर किया जा सके। अमित शाह ने वंशवाद की राजनीति, जातिवाद और अल्पसंख्यक तुष्टीकरण को देश को प्रभावित करने वाला विकार बताया। शाह ने पार्टी विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के भाषणों पर आधारित एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर कहा, ...हमारी शिक्षा प्रणाली की सभी कमियां दूर हो जाएंगी और पूरी शिक्षा प्रणाली सुधर जाएगी, यदि हम उसे हम अपने बुनियादी मूल्यों और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ दें। 

उन्होंने शिक्षा में मुखर्जी की पहलों का उल्लेख करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया और कहा कि उन्होंने शिक्षा प्रणाली पर जोर दिया जो कि हमारे समाज के मूलभूत सिद्धांतों से जुड़ी हुई हैं और स्वभाविक प्रतिभा को बढ़ावा देती हैं। भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा, मुखर्जी ने विशेष रूप से इन दो बिंदुओं पर जोर दिया ताकि शिक्षा स्वतंत्रता के शुरूआती दिनों में एक जन आंदोलन बन सके क्योंकि तब साक्षरता दर बहुत कम थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत