राष्ट्रीय खबरें-
PM मोदी के 'मन की बात', बूंद-बूंद पानी बचाने पर चर्चा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' का प्रसारण आज एक बार फिर हुआ। उन्होंने इस बार 'मन की बात' में जल संकट और सूखे पर बात की। PM मोदी ने कहा कि, मैंने सूखे पर प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग बात की। आगे पढ़ें
BCCI के सबसे युवा और निर्विरोध अध्यक्ष बने अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर को आज विशेष आम बैठक (SGM) में BCCI का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने शंशाक मनोहर की जगह ली जिन्होंने ICC चीफ के पद के लिये BCCI अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया था। आगे पढ़ें
किरण बेदी पुडुचेरी की उपराज्यपाल नियुक्त, सरकार को कहा शुक्रिया
दिल्ली में भाजपा की सीएम उम्मीदवार रहीं और सामाजिक कार्यकर्ता किरण बेदी को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। रविवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किरण बेदी को पुडुचेरी का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर घोषित किया। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि किरण बेदी को तत्काल प्रभाव से पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया जाता है। आगे पढ़ें
सोनोवाल असम भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए, केंद्र सरकार से दिया इस्तीफा
सर्बानंद सोनोवाल आज सर्वसम्मति से असम में भाजपा विधायक दल के नेता चुन लिये गए जिससे उनके राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया। वहीं, सोनोवाल ने केंद्र सरकार से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। आगे पढ़ें
पश्चिम बंगाल: BJP नेता रूपा गांगुली पर हमला, अस्पताल में भर्ती
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बीजेपी नेता रूपा गांगुली पर हमला हुआ है। रुपा गांगुली इस हमले मे घायल हुई है जिसके बाद उन्हें डायमंड हार्वर इलाज के लिए ले जाया जा रहा है। हमले का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर है। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
अफगान तालिबान चीफ मुल्ला मंसूर की हवाई हमले में मौत: अमेरिका
अफगान तालिबान के प्रमुख मुल्ला मंसूर की शनिवार देर रात को पाकिस्तान में अमेरिकी हवाई हमले में मारे जाने की खबर है। अमेरिकी अधिकारी ने 'CNN' को बताया कि ये हमले शनिवार को पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के दूरवर्ती क्षेत्र में किए गए। आगे पढ़ें
बांग्लादेश: रोनू तूफान के कहर से 24 लोगों की मौत, 5 लाख से अधिक लोग बेघर
बांग्लादेश के तटीय क्षेत्र में तूफान रोनू के दस्तक देने से 24 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन का कहना है कि तूफान की वजह से मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलने से लगभग पांच लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। आगे पढ़ें
बिजनेस की खबरें-
भारतीय पटरी पर दौड़ने को तैयार देश की पहली मिनी बुलेट ट्रेन टैल्गो, 29 मई को होगा पहला ट्रायल
देश में भले ही बुलेट ट्रेन का सपना पूरा होने में समय लगे, लेकिन सेमी बुलेट ट्रेन भारतीय पटरी पर दौड़ने को तैयार है। स्पेन की सुपर लग्जरी ट्रेन टैल्गो की एसेंबलिंग शनिवार को पूरी हो गई। टैल्गो का पहला ट्रायल बरेली वाया मुरादाबाद-सहारनपुर के बीच 29 मई को होगा। ट्रेन के कुल तीन ट्रायल होंगे। दूसरा दिल्ली-मथुरा और अंतिम दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर किया जाएगा। ये वही ट्रेन है जिससे दिल्ली से मुंबई 7 घंटे में पहुंचने की बात की जा रही है। आगे पढ़ें
EPFO अगले महीने अपने सदस्यों के लिए लाएगा आवासीय योजना
सेवानिवृत्ति कोष निकाय (ईपीएफओ) अपने पांच करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं के लिए एक सस्ती आवासीय योजना लाने पर काम कर रहा है। एक सूत्र ने बताया, ईपीएफओ अपने उपभोक्ताओं को सस्ते आवास देने के एक प्रस्ताव पर काम कर रहा है जिसे अगले महीने किसी समय विचार-विमर्श के लिए इसके ट्रस्टियों के सामने पेश किए जाने की उम्मीद है। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
अजय देवगन ने किया 'शिवाय' का नया पोस्टर जारी
बॉलीवुड के सितारे अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म शिवाय की की शूटिंग में काफी व्यस्त है। जो कि अजय देवगन का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है। इसके साथ ही अयज देवगन के फैन्स इस फिल्म को लेकर बहुत उत्सुक है। आगे पढ़ें
शाहरुख खान को नहीं रास आ रहा अपने बच्चों का बड़ा होना
सुपरस्टार शाहरुख खान को गुजरता समय और बच्चों का बड़ा होना पसंद नहीं आ रहा है। उनका कहना है कि आज सिर्फ एक ही चीज बुरी लगती है और वह है, बच्चों का बड़ा होना। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी सुहाना के जन्मदिन और बेटे आर्यन की ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी होने को लेकर गुजरते समय का जिक्र किया। उन्होंने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सुहाना, आर्यन की नई और पुरानी तस्वीर शेयर की। पुरानी तस्वीर सुहाना, आर्यन के बचपन की है, जबकि एक दूसरी तस्वीर नई है। उन्होंने लिखा, 'आज एक ही निगेटिव बात है कि बच्चे बड़े हो रहे हैं। अब इंतजार है कि वह कब दोबारा परियों की कहानी पर विश्वास करेंगे।'
खेल की खबरें-
IPL: मुंबई को 6 विकेट से हराकर गुजरात लायंस प्लेऑफ में
ड्वेन ब्रावो और प्रवीण कुमार की उम्दा गेंदबाजी के बाद कप्तान सुरेश रैना के अर्धशतक से गुजरात लायंस ने अपने अंतिम लीग मैच में आज यहां मुंबई इंडियन्स को छह विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचते हुए प्ले आफ में अपनी जगह पक्की की। आगे पढ़ें
IPL: बेंगलोर, दिल्ली के बीच आज होगा निर्णायक मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच होने वाला मुकाबला किसी सेमीफाइनल से कम नहीं होगा। आगे पढ़ें