1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विवादित इस्लामिक धर्मगुरू जाकिर नाइक के खिलाफ FIR, 10 ठिकानों पर छापेमारी

विवादित इस्लामिक धर्मगुरू जाकिर नाइक के खिलाफ FIR, 10 ठिकानों पर छापेमारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 19, 2016 10:32 am IST,  Updated : Nov 19, 2016 10:32 am IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने शुक्रवार को विवादित इस्लामिक धर्मगुरू जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फांउडेशन (IRF) के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। NIA ने आतंकवाद रोधी कानून यूएपीए के तहत दर्ज एक

Zakir Naik- India TV Hindi
Zakir Naik Image Source : PTI

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने शुक्रवार को विवादित इस्लामिक धर्मगुरू जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फांउडेशन (IRF) के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। NIA ने आतंकवाद रोधी कानून यूएपीए के तहत दर्ज एक प्राथमिकी में जाकिर नाइक, IRF और अन्य का नाम शामिल किया है।

इसके बाद शनिवार सुबह मुंबई में NIA और पुलिस टीम ने IRF के 10 ठिकानों पर रेड की। जांच एजेंसी की टीम सुबह सवेरे जाकिर के मुंबई ‌स्थित संगठन IRF के ऑफिस पर पहुंची। जहां टीम ने सभी कागजातों को सीलबंद करते हुए अपने कब्जे में ले लिया।

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के लिए नाइक को बुलाया जा सकता है। वह अभी भारत से बाहर है। नाइक पर ओसामा बिन लादेन का गुणगान करने का आरोप है और उसने कहा था कि सभी मुसलमानों को आतंकवादी होना चाहिए।

पुलिस ने विवादास्पद प्रवचनकर्ता जाकिर नाइक के एनजीओ के पदाधिकारियों को इस्लामिक रिसर्च फाउन्डेशन IRF को पांच साल के लिए प्रतिबंधित करने की केंद्र की अधिसूचना की प्रति सौंप दी है। सरकार ने कुछ दिन पहले ही नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर पांच साल का बैन लगा दिया था। जाकिर की संस्था पर गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। इसके पहले जाकिर नाइक के एनजीओ पर विदेश से चंदा लेने पर रोक लगाई गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत