1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोर्ट का फैसला सुनते ही रो पड़ी निर्भया की मां, कहा फैसले से हुई खुशी

कोर्ट का फैसला सुनते ही रो पड़ी निर्भया की मां, कहा फैसले से हुई खुशी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 05, 2017 02:59 pm IST,  Updated : May 05, 2017 08:24 pm IST

सुप्रीम कोर्ट ने आज निर्भया कांड में बड़ा फैसला देते हुये चारो दोषियों मुकेश, अक्षय, पवन और विनय की फांसी की सजा बरकरार रखा है। फैसला सुनते ही निर्भया की मां रो पड़ी।

asha devi- India TV Hindi
asha devi

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आज निर्भया कांड में बड़ा फैसला देते हुये चारो दोषियों मुकेश, अक्षय, पवन और विनय की फांसी की सजा बरकरार रखा है। जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस आर भानूमति और जस्टिस अशोक भूषण की बेंच ने फैसला सुनाया। गैंगरेप के चार दोषियों मुकेश, अक्षय, पवन और विनय को साकेत की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी, जिस पर 14 मार्च  2014 को दिल्ली हाईकोर्ट ने भी मुहर लगा दी थी।

दोषियों की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी। इसके बाद तीन जजों की बेंच को मामले को भेजा गया और कोर्ट ने केस में मदद के लिए दो एमिक्‍स क्यूरी नियुक्त किए गए। फैसला सुनाए जाने के वक्त निर्भया के माता-पिता भी कोर्ट में मौजूद थे। कोर्ट का फैसला सुनते ही निर्भया की मां रो पड़ीं और बोलीं कि फैसले से वह बहुत खुश हैं।(हिज्‍बुल का नया वीडियो, बाल्‍टी में सिर डूबाकर कर रहे जवान को टॉर्चर)

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, 'लगता नहीं कि ये गुनाह इस दुनिया में हुआ, इस गुनाह ने सामाजिक भरोसे को तोड़ दिया है। (निर्भया के बाद कितना कुछ बदला, जानिए कितनी सुरक्षित हैं महिलाएं...))

इस कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था और निर्भया कांड नाम से चर्चित रहा था। शीर्ष अदालत ने चारों दोषियों- मुकेश, पवन, विनय शर्मा और अक्षय कुमार सिंह की अपीलों पर 27 मार्च को अपना फैसला सुरक्षित रखा था। चारों ने 13 मार्च, 2014 को उच्च न्यायालय द्वारा दोषी ठहराये जाने और सुनाई गयी मौत की सजा के खिलाफ अपील की थी।

साल 2012 में 16 दिसंबर की रात को 23 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा के साथ दक्षिण दिल्ली में एक चलती बस में जघन्य तरीके से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था और उसे उसके एक दोस्त के साथ बस से बाहर फेंक दिया गया था। उसी साल 29 दिसंबर को सिंगापुर के एक अस्पताल में लड़की की मौत हो गयी थी।

दिल्ली पुलिस ने दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की थी, वहीं बचाव पक्ष के वकील ने कहा था कि गरीब पारिवारिक पृष्ठभूमि के होने और युवा होने की वजह से नरमी बरती जानी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत