भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को ओडिशा विधानसभा को सूचित किया कि कंधमाल जिले में दो वर्षीय बच्चे सहित 5 लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी। बीजेपी सदस्य दिलीप रे के एक प्रश्न का जवाब देते हुए पटनायक ने कहा, ‘सरकार ओडिशा पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी और न्यायिक आयोग घटना की जांच करेगा।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पटनायक ने कहा कि यह घटना 8 जुलाई को कंधमाल जिले के बालिगुडा प्रखंड के तहत गुमुडुमहान गांव में SOG कर्मियों द्वारा चलाए गए माओवाद निरोधक अभियान के दौरान हुई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 22 जुलाई को कंधमाल जिला एवं सत्र न्यायाधीश को घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग का प्रमुख नियुक्त किया।
माओवाद निरोधक अभियान के दौरान दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी में कथित तौर पर फंसने के दौरान 5 बेकसूर ग्रामीणों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। ग्रामीण मनरेगा की रकम लेकर अपने घर लौट रहे थे।