1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में महिला का पैर फिसला, रेलवे पुलिसकर्मी ने बचाई जान

चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में महिला का पैर फिसला, रेलवे पुलिसकर्मी ने बचाई जान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 15, 2020 10:24 pm IST,  Updated : Feb 15, 2020 10:24 pm IST

भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में एक यात्री का पैर फिसल गया और रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के एक कर्मचारी ने उसे बचा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Odisha: Woman passenger rescued by an RPF constable as she fell down in the gap between platform and- India TV Hindi
Odisha: Woman passenger rescued by an RPF constable as she fell down in the gap between platform and train Image Source : ANI

भुवनेश्वर: भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में एक यात्री का पैर फिसल गया और रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के एक कर्मचारी ने उसे बचा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यहां आर डी महिला कालेज में प्राध्यापक निवेदिता साहू चलती हुई पुरी-संभलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पर चढ़ने का प्रयास कर रही थीं जब पैर फिसल जाने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया। यह देखकर प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ के एक कर्मचारी सुब्रत कुमार महाराणा ने तुरंत साहू को खींचकर उन्हें ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया। साहू ने कहा, “मेरा जीवन बचाने के लिए मैं महाराणा की आभारी हूँ।” पूरी घटना सीसीटीवी में दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत