1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में Coronavirus के मामले 16,000 के पार, मृतकों की संख्या 83 हुई

ओडिशा में Coronavirus के मामले 16,000 के पार, मृतकों की संख्या 83 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 17, 2020 01:44 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 01:44 pm IST

ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 718 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 16,000 को पार कर गई। वहीं, चार और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की सख्या 83 हो गई।

Odishas COVID-19 tally crosses 16,000-mark; death toll reaches 83- India TV Hindi
Odishas COVID-19 tally crosses 16,000-mark; death toll reaches 83 Image Source : PTI

भुवनेश्वर: ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 718 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 16,000 को पार कर गई। वहीं, चार और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की सख्या 83 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 718 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 16,110 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘अस्पताल में इलाज के दौरान चार कोविड मरीजों की मौत की दुखद खबर आई है।’’

Related Stories

गंजाम जिले में दो लोगों की मौत हुई जबकि गजपति और अंगुल जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। इसके साथ ही खतरनाक वायरस की वजह से अब तक राज्य में 83 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच ओडिशा सरकार ने कटक के एक अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के तकनीकी सलाहकार डॉक्टर जयंत पांडा ने कहा कि यह प्रक्रिया राज्य में पहली बार अश्विनी अस्पताल में भर्ती 48 वर्षीय एक मरीज पर की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘मरीज पर बी-पॉजिटिव प्लाज्मा का इस्तेमाल किया गया।’’ राज्य सरकार ने इससे पहले घोषणा की थी कि प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल अब एसयूएम अस्पताल और कलिंग चिकित्सा विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर में भी होगा। प्लाज्मा थेरेपी में कोरोना वायरस से स्वस्थ हो चुके मरीज के रक्त से एंटीबॉडी ली जाती हैं और उनका इस्तेमाल संक्रमित व्यक्ति के इलाज के लिए किया जाता है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कटक में बुधवार को एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्लाज्मा बैंक ने काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके एक डॉक्टर समेत चार लोगों ने अपना प्लाज्मा यहां दान दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत