1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय चौकियों पर पाकिस्तान की गोलाबारी, 1 आतंकवादी मरा

भारतीय चौकियों पर पाकिस्तान की गोलाबारी, 1 आतंकवादी मरा

 Written By: IANS
 Published : Nov 14, 2016 07:29 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 07:30 pm IST

जम्मू: पाकिस्तान की सेना ने सोमवार को जम्मू और राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर सोमवार को भारतीय सेना की तीन चौकियों पर गोलीबारी की। इस दौरान एक चौकी पर घुसपैठ की कोशिश कर

pakistan firing- India TV Hindi
pakistan firing

जम्मू: पाकिस्तान की सेना ने सोमवार को जम्मू और राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर सोमवार को भारतीय सेना की तीन चौकियों पर गोलीबारी की। इस दौरान एक चौकी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकवादी की मौत हो गई।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने को बताया, "पाकिस्तान की सेना ने राजौरी जिले में एलओसी पर नौशेरा और सुंदरबानी में स्थित भारतीय सेना की चौकियों पर सोमवार अपरान्ह करीब 2.40 बजे मोर्टार दागे और गोलीबारी की।"

मेहता ने बताया कि इस हमले के दौरान नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ करने की कोशिश करने वाले एक आतंकवादी की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू जिले के पल्लान्वाला सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

मेहता ने कहा, "हमारे जवानों ने भी पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले के जवाब में तीनों चौकियों से जवाबी कार्रवाई की। इन स्थानों पर गोलीबारी अब भी जारी है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत