1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जासूसी के आरोप में 2 भारतीय गिरफ्तार, पाकिस्तानी अधिकारी से पूछताछ

जासूसी के आरोप में 2 भारतीय गिरफ्तार, पाकिस्तानी अधिकारी से पूछताछ

 Written By: IANS
 Published : Oct 27, 2016 10:58 am IST,  Updated : Oct 27, 2016 12:56 pm IST

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में पाकिस्तानी दूतावास के एक अधिकारी से पूछताछ की। इस संबंध में दो भारतीयों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

Pak Spy- India TV Hindi
Pak Spy

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में पाकिस्तानी दूतावास के एक अधिकारी से पूछताछ की। इस संबंध में दो भारतीयों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान उच्चायो के अधिकारी महमूद अख्तर को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया, लेकिन राजनयिक छूट की वजह से बाद में छोड़ दिया गया।

वहीं, इस मामले में गिरफ्तार दो भारतीयों- मौलाना रमजान और सुभाष जांगीर से पूछताछ अब भी चल रही है। दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये गिरफ्तारियां बुधवार रात को खुफिया एजेंसी से जानकारी मिलने के बाद अपराध शाखा की अंतर्राज्यीय सेल ने की। यह पहली बार नहीं है कि जब पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी भारत में कथित जासूसी की वजह से रडार पर हैं।

पिछले साल पुलिस ने पाकिस्तान उच्चायोग में आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत