1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PAK ने फिर भेजे 2000 के नकली नोट, इस बार नकली नोट को पहचानना थोड़ा मुश्किल

PAK ने फिर भेजे 2000 के नकली नोट, इस बार नकली नोट को पहचानना थोड़ा मुश्किल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 13, 2017 09:44 pm IST,  Updated : Feb 13, 2017 09:58 pm IST

मालदा: पश्चिम बंगाल से 2000 की नई करेंसी के नकली नोट फिर पकड़े गए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बीएसएफ के ज्वाइंट ऑपरेशऩ में 2000 रूपए के 40 नकली नोट पकड़े गए हैं। ये

note- India TV Hindi
note

मालदा: पश्चिम बंगाल से 2000 की नई करेंसी के नकली नोट फिर पकड़े गए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बीएसएफ के ज्वाइंट ऑपरेशऩ में 2000 रूपए के 40 नकली नोट पकड़े गए हैं। ये फर्जी करेंसी पाकिस्तान से भेजी गई थी। सवाल ये था कि पाकिस्तान सिर्फ चालीस पचास नकली नोट प्रिंट करके क्यों भेजगा? इतने कम नोटों से इंडियन इकोनॉमी पर क्या बुरा असर होगा? इस सवाल का जबाव भी एजेंसीज के पास है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पाकिस्तान में भारत के नकली नोटों का धंधा शुरु

नोटबंदी के फैसले के हुए मुश्किल से अभी दो महीने ही हुए हैं कि एक बार फिर से पाकिस्तान और बांग्लादेश के रास्ते नकली नोटों की खेप देश के अंदर पहुंचनी शुरू हो गई है। पाकिस्तान बांग्लादेश के रास्ते तस्करी के जरिए बड़े पैमाने पर दो हजार रूपये के नकली नोटों की सप्लाई भारत में कर रहा है।

ये खुलासा मुर्शिदाबाद में अजीजुर्र रहमान की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। एनआईए और बीएसएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए रहमान से पूछताछ में पता चला है कि वह मालदा से 2000 रुपये के 40 नकली नोट लेकर आया था। इन नोटों को पाकिस्तान में वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआर्इ की मदद से छापा गया था।

पाक ने सैंपल के लिए भेजे थे 2000 के नकली नोट

जांच एजेंसियों को पता चला है कि पाकिस्तान ने फिलहाल इन नकली नोटों को सैंपल के तौर पर भेजा है। मालदा में नकली नोट को लेकर लोग चौकन्ने है इसलिए नकली नोट के स्मगलर इन नोटों को यूपी भेजने की फिराक में थे। 2000 के इन चालीस नकली नोटों को यूपी के बार में डांसर के ऊपर लुटाकर खपाने की प्लानिंग की इसी लिए रहमान मुर्शिदाबाद के लाल बाग इलाके में नोटों की डिलीवरी देने आया था लेकिन पकड़ा गया। रहमान ने बताया कि उसे ये नकली नोट जफर नाम के शख्स से मिले थे।

जांच एजेंसियों और सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने नकली नोट की जांच की तो पता चला कि असली नोटों के 17 सिक्योरिटी फीचर्स में 11 फीचर्स कॉपी किए जा चुके हैं...इनकी नकल हो चुकी है।

ऐसे करें 2000 के असली और नकली  नोट की पहचान

नए नोट में मौजूद transparent एरिया ....नकली नोट में हूबहू कॉपी हो गया...

असली नोट में दाहिनी तरफ...अशोक स्तंभ है...नकली नोट में भी अशोक स्तंभ साफ दिखता है...

नोट के बाई तरफ...2000 के अक्षर....की नकल भी पाकिस्तान ने कर ली है...

रिजर्व बैंक का गारंटी क्लॉज और गवर्नर के साइन ....नकली नोट में पहचान पाना मुश्किल है...

नोट के सबसे बाईं तरफ देवनागरी में लिखे...दो हजार रुपए... भी नकली नोट में हूबहू छपा है

असली नोट के पिछली तरफ मंगलयान की तस्वीर ...पाकिस्तान से आए नकली नोट में मौजूद है

स्वच्छ भारत का लोगो ...भी ISI के इशारे पर काम करनेवाली टकसाल ने कॉपी कर लिया लिया है...

नोट छापे जाने का साल...जो बाईं तरफ असली नोट में लिखा है....उसकी नकल भी पाकिस्तान कर चुका है...

जांच एजेंसियों ने पूछताछ की तो रहमान ने बताया कि ये नोट पाकिस्तान में ISI की मदद से छापे गए। नकली नोटों की अगली खेप भी तैयार हो रही है। ये भी पता चला कि 2000 का एक नकली नोट 400-600 रुपए में नकली नोट के स्मगलर के जरिए खरीदा जाता है फिर इसे मार्केट में उतारा जाता है। वैसे RBI ने दावा किया था कि नई करेंसी में ऐसे सिक्युरिटी फीचर्स डाले गए हैं जिनकी कॉपी करना आसान नहीं है लेकिन जो फेक करेंसी नोट पकड़े गए हैं उनमें करीब 50% सिक्युरिटी फीचर्स को डाला गया है ये चिन्ता की बात हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत