1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाक ने फिर किया सीज़फायर का उल्लंघन, राजौरी में की गोलाबारी

पाक ने फिर किया सीज़फायर का उल्लंघन, राजौरी में की गोलाबारी

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 04, 2016 09:55 am IST,  Updated : Oct 04, 2016 09:55 am IST

पाकिस्तान सैन्य बलों ने राजौरी जिले के नौशेरा के तीन इलाकों में आज सुबह 5:15 बजे से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।

pakistan violates ceasefire again in rajauri- India TV Hindi
pakistan violates ceasefire again in rajauri

जम्मू: पाकिस्तानी सैन्य बलों ने हमलों को तेज करते हुए राजौरी जिले में नौशेरा सेक्टर के 3 इलाकों में नियंत्रण रेखा के पास सैन्य चौकियों एवं असैन्य इलाकों में गोलीबारी करके और मोर्टार दागकर आज एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने कहा, पाकिस्तान सैन्य बलों ने राजौरी जिले के नौशेरा के तीन इलाकों में आज सुबह 5:15 बजे से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के सैन्य बलों ने मोर्टार बम दागे, स्वचालित हथियार एवं छोटे हथियारों से हमला किया। भारतीय बलों ने भी इसका करारा जवाब दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत